नई दिल्ली, एजेंसी। संसद की एक समिति ने गुरुवार को आयकर विभाग से अपने ई-फाइलिंग पोर्टल और पूरे आईटी बुनियादी ढांचे का 'दबाव परीक्षण' करने को कहा है।
इस प्रक्रिया का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि एक अप्रैल से नया अधिनियम लागू होने पर कोई तकनीकी खामी न आए।
भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति को आयकर विभाग ने बताया कि नए आयकर अधिनियम के तहत
अधिसूचित किए जाने वाले 190 फॉर्म मेंकेवल 54 फॉर्म 31 मार्च, 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है।
बीते सितंबर में पोर्टल पर आई तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए समिति ने कहा कि पूरे ढांचे का पहले सख्ती के साथ परीक्षण किया जाए

