13 March 2026

CTET Answer Key 2026: CTET परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है गई। जो उम्मीदवार (CTET February Answer Key 2026) का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा



CTET February Answer Key 2026: इस प्रोसेस से करें डाउनलोड

सीबीएसई ने आज 12 मार्च को CTET प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।


  • प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइ के होमपेज पर उपलब्ध 'View/Challenge Answer Key– CTET 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
  • लॉगिन डिटेल को भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर-की ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

डायरेक्ट यहां से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की


कितनी जमा करनी होगी ऑब्जेक्शन फीस

सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। अब उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे निर्धारित समय के भीतर वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक प्रश्न के रूप में 1000 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। बगैर ऑब्जेक्शन फीस के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। 


या फिर यहाँ से आप सीधे डाउनलोड कर सकते हैं. 👇

CTET Feb-2026 ANSWER KEY : सीटेट की आंसर की जारी,यहां से करें डाउनलोड