13 March 2026

अटल आवासीय विद्यालयों में पूरी होगी शिक्षकों की कमी

लखनऊ : श्रम विभाग द्वारा संचालित सभी 18 अटल आवासीय विद्यालयों में विभिन्न विषयों के 385 शिक्षकों और दो प्रधानाचार्यों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन विद्यालयों में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज और राजनीति विज्ञान विषयों में पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की नियुक्ति होगी। इसके अलावा हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संगीत तथा आर्ट एंड क्राफ्ट विषय के शिक्षकों की भी भर्ती की जाएगी।



नवोदय, सैनिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी आयु 65 वर्ष से कम हो।


इच्छुक अभ्यर्थी 18 मार्च तक अपना आवेदन अटल आवासीय विद्यालय समिति, किसान मंडी, विभूति खंड, गोमतीनगर में व्यक्तिगत रूप से या ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।


भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट www.upbocw.in पर उपलब्ध है।