02 March 2026

शिक्षिका की मौत, एडीओ पति समेत कई पर मुकदमा

फिरोजाबाद। इटावा के जसवंत नगरमें एक शिक्षिका की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने फिरोजाबाद स्थित मायके वालों को फोन पर उसके बीमार होने की खबर दी। जब तक विवाहिता के परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, तब तक ससुरालीजन फरार हो गए थे,यहां पर बेटी का शव मिला।


मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए जसवंत नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के पति एडीओ समाज कल्याण सहित अन्य ससुरालीजनों पर केस दर्ज कर लिया है। थाना मटसैना के वजीरपुर आनंदीपुर निवासी राम अवतार शर्मा की पुत्री सोनी शर्मा की शादी 2022 को जसवंत नगर इटावा के उतरई निवासी एडीओ शिवकिशोर दीक्षित से हुई थी।