प्रयागराज । निपुण विद्यालय आकलन के तहत एनबीएमसी पोर्टल पर कुल 1,06,905 विद्यालयों के सापेक्ष अब तक केवल 52,193 प्रधानाध्यापकों ने ही रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड किए हैं।
इसमें सहारनपुर, बागपत, फिरोजाबाद, जालौन, मऊ, गोंडा, कुशीनगर, कासगंज, महोबा,
अमेठी, फतेहपुर और हापुड़ जैसे जिलों की प्रगति संतोषजनक पाई गई है।
वहीं बाराबंकी, झांसी, शाहजहांपुर, रामपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, श्रावस्ती, बदायूं, मेरठ, मुरादाबाद, बलरामपुर,
कन्नौज, जौनपुर, सिद्धार्थनगर सहित 27 जिलों की स्थिति अत्यंत असंतोषजनक पाई गई है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश में कहा गया है कि बीएसए, बीईओ व डीसी ट्रेनिंग अपने-अपने जनपद और विकास खंड की दैनिक निगरानी करें। साथ ही सभी विद्यालय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड कर अभिभावकों से साझा करें।

