अराजक तत्वों ने की शिक्षक से अभद्रता
ज़रुरी कागजात फाड़े विद्यालय परिसर में शराबी द्वारा की गई गुंडागर्दी एवं मारपीट की
ब्लॉक – बड़ोखर खुर्द, ग्राम पंचायत – गंछा के अंतर्गत आने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंगपुरवा के प्रांगण में दिनांक 13/04/2026 समय दोपहर लगभग 12 बजे संबंधित क्षेत्र के *भारतीय जनता पार्टी का सेक्टर प्रभारी सत्यानंद यादव पुत्र दुलीचंद अपने 2 अन्य साथियों के* साथ शराब के नशे में विद्यालय परिसर में घुस आया। जब विद्यालय में इस अवस्था में हुए अनाधिकृत प्रवेश को रोका गया तो सभी अराजक तत्व गाली गलौज करने लगे। विद्यालय के कार्यालय में प्रवेश करके पत्रावलियों को फाड़ दिया। रोके जाने पर विद्यालय के अध्यापकों को गाली दी और मारा पीटा जिसमें एक अध्यापक का हाथ भी टूट गया है। अध्यापक जब उक्त घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे तो धमकी देते हुए विद्यालय से निकल गए।
अराजक तत्वों ने सत्ताधारी दल का सक्रिय पदाधिकारी होने की हनक दिखाते हुए कहा कि हमारी कही शिकायत ही दर्ज नहीं होगी, तुम लोग यहाँ नौकरी नहीं कर पाओगे।
मैने उक्त घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सदर कोतवाली, बांदा में प्रार्थना पत्र दे दिया है लेकिन उनकी ओर से भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
अतः आपसे अनुरोध है कि अपने समाचार पत्र में इस घटना को प्रकाशित करे ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो और दोषियों को सजा मिल सके।
सादर!
दिनांक – 14/04/2026
प्रार्थी,
बृजेंद्र कुमार सिंह
इं.प्रधानाध्यापक,
उ. प्रा. वि. बजरंगपुरवा, क्षेत्र – बड़ोखर खुर्द, बाँदा



