05 April 2026

रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराएं : सरकार


नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने लोगों से रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन करने की अपील की है।



पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा के बावजूद देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि देश में तेल और एलपीजी की कमी से संबंधित अफवाहों पर ध्यान न दें। सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। घबराकर पेट्रोल-डीजल या गैस के भंडारण की जरूरत नहीं है। सरकार ने लोगों से बेवजह गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास नहीं जाने की अपील की और कहा कि सभी ऑनलाइन बुकिंग करें।