प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 में सम्मिलित होने के लिए 16,16,538 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक दोनों स्तर की टीईटी के आवेदन सम्मिलित हैं। इसके पूर्व 2021 में उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने टीईटी का आयोजन कराया था, जिसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक दोनों के लिए अलग-अलग आवेदन लिए गए थे।
अबकी इसका आयोजन कर रहा आयोग ने दोनों स्तर की टीईटी के लिए एक ही आवेदन में अलग-अलग शुल्क के साथ मौका दिया था। इस बार दोनों स्तर के लिए आवेदन की अलग-अलग गणना करने पर आवेदनों की संख्या बढ़ जाएगी।
• प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी की अलग-अलग गणना में बढ़ जाएगी संख्या
• उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहली बार इसका आयोजन कर रहा है
आयोग ने विज्ञापन जारी कर 27 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कराई थी।
पहली बार हर टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं। पूर्व में अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित थी, लेकिन अंतिम समय में सर्वर में समस्या के कारण अंतिम तिथि बढ़ाकर तीन मई रात 12 बजे तक कर दी गई। इस तरह अंतिम तिथि तक हुए आवेदनों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के आवेदन को आयोग अलग-अलग गणना करके उनकी अलग-अलग संख्या स्पष्ट कर सकेगा।
इसके पूर्व 2021 की टीईटी में प्राथमिक स्तर के लिए करीब 12.91 लाख तथा उच्च प्राथमिक स्तर के लिए लगभग 8.73 लाख आवेदन हुए थे। आयोग के चयन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 के लिए दोनों स्तर की टीईटी की गणना करने के बाद अलग-अलग स्तर के आवेदनों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी। टीईटी का आयोजन दो, तीन व चार जुलाई को किया जाना प्रस्तावित है।

