05 May 2026

उत्तर प्रदेश में एक जिला-एक व्यंजन योजना लागू, किस मंडल में कौन सा व्यंजन

लखनऊ,   हर जिले के खास व्यंजन को विशेष और वैश्विक पहचान दिलाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट की बैठक में सोमवार को सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग की एक जिला-एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना लागू किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।



एमएसएमई विभाग के मंत्री राकेश सचान ने बताया कि एक जिला-एक उत्पाद की तर्ज पर ओडीओसी योजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत हर जिले के पारंपरिक व्यंजन को चिह्नित कर उसकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। योजना में गुणवत्ता सुधार, शेल्फ लाइफ बढ़ाने और निर्यात अवसर विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा। खाद्य कारोबार से जुड़े कारीगरों और उद्यमियों को 25% तक की सब्सिडी (अधिकतम ₹20 लाख रुपये) दी जाएगी। इसके लिए ₹150 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा व जौनपुर की इमरती जैसे व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास होगा।


 ● आगरा मंडल- पेठा, दलमोठ, गजक, पेड़ा, आलू टिक्की,सोहन पापड़ी


● अलीगढ़ मंडल -डेयरी उत्पाद, कचौड़ी,चमचम, रबड़ी


● अयोध्या मंडल- अयोध्या की कुल्हड़ वाली दही-जलेबी, बाराबंकी की चन्द्रकला मिठाई व लाल पेड़ा, अमेठी का समोसा, गुड़ की खीर।


● आजमगढ़ मंडल- तहरी मूंग दाल की, सफेद गाजर।


● बरेली मंडल - बरेली की सेवइयां, बर्फी, छोलू-भटूरे।


● बस्ती मंडल - बस्ती का ठेकुआ, पूड़ी-सब्जी, सिरका व गुड़, संतकबीरनगर की खोया मिठाई।


● चित्रकूट - बांदा का सोहन हलवा व बालूशाही, चित्रकूट का मावा।


● देवीपाटन मंडल - गोंडा की दही बड़ा व कचौड़ी, बहराइच का चमचम, बलरामपुर की नारियल बर्फी।


● गोरखपुर मंडल- गोरखपुर की लिट्टी-चोखा, देवरिया का मालपुआ, महाराजगंज का गुड़।


● वाराणसी मंडल - बनारसी पान, तिरंगा बर्फी, लौंग लता, मलइयो और जौनपुर की इमरती


● लखनऊ मंडल - लखनऊ की मक्खन मलाई, रेवड़ी और चाट, उन्नाव का काला जामुन, कुशली, त्रिलोक परी, सीतापुर का मिर्ची पकोड़ा, पेड़ा, रायबरेली के मसाले, हरदोई की आलू पूरी।


● कानपुर मंडल - कानपुर का समोसा-मलाई मक्खन, कन्नौज का खोया पेड़ा, औरैया की देसी घी बर्फी।


● प्रयागराज मंडल- प्रयागराज की सब्जी-कचौड़ी, प्रतापगढ़ का आंवला उत्पाद, कौशाम्बी की गुड़ चिक्की