05 May 2026

यूपी बोर्ड के स्कूलों में सस्ती किताबें मिलेंगी, इन तारीखों में स्कूलों में लगाए जाएंगे स्टाल

 

शासन के निर्देश पर यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबें मुहैया कराने के लिये ब्लॉक वार स्कूलों में स्टाल लगाए जाएंगे। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित स्कूलों के कक्षा नौ से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अधिकृत एनसीईआरटी की सस्ती किताबें हर कक्षा वार पूरी किताबों का सेट के दाम 393 से लेकर 458 रुपये में उपलब्ध है।



डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परिषद से अधिकृत तीन मुद्रकों की किताबें स्टाल पर उपलब्ध होंगी। जैती खेड़ा के चाचा प्रिन्टर्स एण्ड पब्लिशर्स की ओर से ये स्टाल लगाए जा रहे हैं। डीआईओएस ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि स्कूलों के प्रधानाचार्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इसकी जानकारी देकर किताबें खरीदवाएं। स्टाल पर 36 विषयों की 70 किताबों के अलावा परिषद की ओर से विकसित हिन्दी, संस्कृत एवं उर्दू विषयों की 12 किताबें मिलेंगी।

●काशीश्वर इंटी कालेज, मोहनलालगज छह मई


●राजकीय सैनिक इण्टर कालेज,सरोजनीनगर सात मई


●राजकीय बालिका इण्टर कालेज गोमतीनगर आठ मई


●बाबू त्रिलोकी सिंह इण्टर कालेज, काकारी नौ मई


●राम पाल त्रिवेद्वी इण्टर कालेज गोसाईगंज 10 मई


●महात्मा गांधी इण्टर कालेज, मलिहाबाद 12 मई


●वीरांगना ऊदा देवी कालेज,मॉल 13 मई


●महात्मा गांधी राजकीय बालिका कालेज, चिनहट 14 मई


●बख्शी का तालाब इण्टर कालेज, बीकेटी 15 मई