लखनऊ। सरकारी माध्यमिक स्कूलों के 900 शिक्षकों को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) कानपुर में एआई व रोबोटिक्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे शिक्षक स्कूलों में छात्रों का इसका ज्ञान बेहतर ढंग से दे सकेंगे।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से इन 900 शिक्षकों को जल्द आईआईटी कानपुर में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। यहां डिजिटल लिटरेसी, कंप्यूटेशनल थिंकिंग, कोडिंग, एआई का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

