*NPS बैकलॉग कटौती* 💐
आज NPS में राज्यांश , नियुक्ति तिथि से NPS कटौती शुरू होने तक GPF ब्याज के साथ NPS अकाउंट में एकमुश्त जमा करने हेतु वित्त नियंत्रक कार्यालय में वित्त नियंत्रक महोदय के न रहने पर वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी महोदय से , वित्त एवं लेखाधिकारी महोदया , बेसिक शिक्षा से उनके कार्यालय में और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय से वार्तालाप हुई ।
सभी अधिकारियों ने बहुत ही अच्छे तरीके से बातों को सुना । और राज्यांश के GPF ब्याज के साथ NPS अकाउंट में जमा करने के मुद्दे पर थोड़ा असहज रहे ।
मुख्य कारण यह है कि शासन द्वारा अतिरिक्त फंड अभी तक 2019 के बाद दिया ही नहीं गया है ।
स्थितियां बता रही हैं कि अगर प्रकरण पर आगे कुछ न हुआ , तो कुछ दिन बाद न्यायालय की राह पकड़नी पड़ सकती है ।
सत्य की खोज में जो भी रास्ता दिखेगा जाना ही होगा ।
या तो शासनादेश में ये ऑप्शन दिया ही न गया होता और अगर ऑप्शन है , तो हमें भी अधिकार है कि हम कटौती का कौन सा ऑप्शन चुनें ।
वैसे एक इस माह का और एक बैकलॉग माह का तरीका बेहतर है , किसी को कष्ट भी न होगा और सारी कटौती भी हो जाएगी , जो बाद में बड़ा फंड बनने में सहायता करेगा ।
धन्यवाद।
-
