19 June 2026

सोने चांदी के भाव में गिरावट

 भारी बिकवाली से चांदी 6,660 रुपये सस्ती



भारी बिकवाली के दबाव से बृहस्पतिवार को चांदी और सोने की कीमतों में गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 6,660 रुपये सस्ती होकर 2,48,740 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई।


सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट रही और यह 960 रुपये सस्ती होकर 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रह गई।


सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और रुपये में मजबूती से बहुमूल्य धातुओं में गिरावट आई।