24 June 2026

बीएसबी के स्कूल होंगे उच्चीकृत



लखनऊ। यूपी में भारतीय शिक्षा बोर्ड (बीएसबी) हरिद्वार से संबद्ध विद्यालयों को यू-डायस प्लस कोड आवंटन तथा विद्यालय अपग्रेडेशन को हरी झंडी दे दी गई है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने संबंधित अधिकारियों को समय से कार्रवाई करने को कहा है। यह पहल विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों को राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है।