, लखनऊ : परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और उनके लिए विशेष टीईटी आयोजित कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी और प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने विशेष टीईटी जल्द कराने और प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग की।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शासनादेश के अनुसार आवश्यक सूचनाओं का परीक्षण किया जा रहा है। यूपी टीईटी का परिणाम घोषित होने के बाद विशेष टीईटी आयोजित कराई जाएगी।

