10 July 2026

लंबित भर्तियों के लिए शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन, रिक्त पदों पर तत्काल विज्ञापन जारी करने का आग्रह



माध्यमिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित पड़ी भर्तियों को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर प्रतियोगी अभ्यर्थियों ने गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक को तीन महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे। अभ्यर्थियों ने टीजीटी-पीजीटी, प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और जूनियर हाई स्कूल सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर तत्काल विज्ञापन जारी करने का आग्रह किया। अभ्यर्थी प्रतिनिधि दिनेश यादव व सुनील कुमार के मुताबिक करीब 23,800 पदों का विज्ञापन जारी कर पारदर्शी प्रक्रिया नवंबर तक पूरी की जाए।