10 July 2026

School Closed: बारिश के चलते इस जिले में 12वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया छुट्टी का आदेश

 यूपी के कासगंज जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार को बड़ा फैसला लिया। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को जिले के नर्सरी और कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहेंगे। प्रशासन ने आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।