06 August 2026

अप्रैल से प्लास्टिक के नोट चलेंगे, पहले चरण में इन रुपये के नोट हो सकते हैं जारी

मुंबई, एजेंसी। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि आरबीआई अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट जारी करने की तैयारी कर रहा है।

पॉलीमर नोट एक विशेष प्रकार के प्लास्टिक जैसे सिंथेटिक पदार्थ से बनाया जाता है। इसमें एक मजबूत और लचीली प्लास्टिक फिल्म का इस्तेमाल किया जाता है, जिस पर नोट की छपाई की जाती है। ये नोट कागजी नोट की तुलना में अधिक टिकाऊ होंगे और जल्दी खराब नहीं होंगे


पहले चरण में 10 और 20 रुपये के नोट हो सकते हैं जारी

आरबीआई गवर्नर ने बुधवार को

कहा अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पॉलिमर यानी प्लास्टिक के नोट जारी करने की तैयारी की जा रही है।

मल्होत्रा ने कहा कि ये नोट खासतौर पर कम मूल्य वर्ग के नोटों के लिए उपयोगी होंगे। बीते दिनों सरकार ने 10 और 20

रुपये के ऐसे नोट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।


लगातार चौथी बार रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव

प. एशिया में जारी तनाव के बीच आरबीआई ने बुधवार को उम्मीद के मुताबिक प्रमुख नीतिगत दर रेपो इस साल लगातार चौथी बार 5.25% पर कायम रखा। आरबीआई ने दिसंबर 2025 से बेंचमार्क रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट वह ब्याज दर है जो भारतीय रिजर्व बैंक कमर्शियल बैंकों को पैसा उधार देने पर वसूलता है।


समीक्षा से जुड़ीं बातें

● आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया है।

● खुदरा महंगाई का अनुमान 5.1% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

● वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

● पहली तिमाही में एफडीआई प्रवाह 30.7 अरब डॉलर के मजबूत स्तर पर रहा।