उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य जी की कलम से
ग्रीष्मकालीन अवधि में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा शीतकालीन अवधि में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्यालय संचालन किए जाने एवं शनिवार को अर्धदिवसीय (Half Day) किए जाने की मांग को लेकर निरंतर शासन स्तर पर संवाद एवं प्रयास किए जा रहे हैं।
आज जिस प्रकार महिला शिक्षकों के हित में 'मातृत्व अवकाश के मध्य दो वर्ष की बाध्यता समाप्त' कर दी गई है, उसी क्रम में हमें पूर्ण विश्वास है कि संघ के निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी संवाद के परिणामस्वरूप विद्यालय समयावधि में परिवर्तन एवं शनिवार को Half Day किए जाने की मांग पर शासन स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं।
प्रदेश में महिला शिक्षकों की वर्षों से लंबित प्रत्येक समस्या के समाधान एवं बेसिक शिक्षा की गुणात्मक बेहतरीन के लिए मैं निरंतर सरकार एवं शासन स्तर पर संवाद और प्रयास कर रही हूँ। सरकार की पहल सदैव महिला शिक्षकों के हित में रही है। मेरा संकल्प है कि महिला शिक्षकों की हर जायज़ समस्या का समाधान सुनिश्चित हो और उन्हें उनका अधिकार एवं सम्मान मिले।
#उत्तरप्रदेशमहिलाशिक्षकसंघ
