16 September 2026

शिक्षकों के 15 हजार पदों पर ऑनलाइन आवेदन आज से



प्रयागराज,  शहरी क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 11508 और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संबद्ध प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 897 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू होंगे। वहीं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) के 2607 पदों पर चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को शिक्षकों के 15012 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया।



चयन आयोग ने साफ किया है कि आवेदन एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) के बाद ही किए जा सकेंगे। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 11508 और संबद्ध प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षकों के 897 पदों पर भर्ती के लिए ओटीआर और आवेदन मंगलवार से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 15 अक्तूबर तक लिए जाएंगे। परीक्षा तीन और चार दिसंबर को होगी।


वहीं प्रवक्ता के 2607 पदों पर भर्ती के लिए ओटीआर व आवेदन 18 सितंबर से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 17 अक्तूबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है और परीक्षा 15 व 16 दिसंबर को होगी। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।


ये भी पढ़ें - सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) पद का विवरण: कुल पद 897

ये भी पढ़ें - शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों का आरक्षण के आधार पर जिलेवार विवरण: कुल पद 11508

ये भी पढ़ें - सहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी (URBAN) बेसिक शिक्षा विभाग व सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) माध्यमिक शिक्षा विभाग , चयन परीक्षा, 2026 का विस्तृत विज्ञापन

ये भी पढ़ें - प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी, देखें विज्ञाप्ति, व विस्तृत विज्ञापन , करें pdf में डाउनलोड

ये भी पढ़ें - PGT 2026 का विज्ञापन हुआ जारी , देखें कब से शुरू है आवेदन, विज्ञप्ति , विस्तृत विज्ञापन