पीएचडी नॉन-जेआरएफ को मिलेगा ₹5000 वजीफा
● विशेष ओरिएंटेशन में छात्रों को दी जानकारी
● फ्रेशर के लिए किया गया कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ, लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट में पीएचडी करने वाले ऐसे छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिन्हें जेआरएफ छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। कॉलेज के प्रिंसिपल इंचार्ज आलोक कुमार कुशवाहा ने फ्रेशर्स के लिए आयोजित विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शोध मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र नॉन-जेआरएफ पीएचडी छात्रों को 5,000 का वजीफा दिया जाएगा। कॉलेज में मंगलवार को मेंटोर-मेंटी प्रोग्राम के तहत फ्रेशर्स के लिए विशेष ओरिएंटेशन आयोजित किया गया।
अतुल हुंडू के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. रविकांत पांडेय, विभावरी सिंह, अमरनाथ गौर, अजय कुमार, संजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

