16 September 2026

बंदी रक्षक, प्रवर्तन सिपाही भर्ती में अग्निवीरों को 20% कोटा



लखनऊ,  अग्निवीरों के लिए अब कारागार व परिवहन विभाग में भर्ती का अच्छा मौका होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीरों को बंदी रक्षक और परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही की भर्ती में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके लिए उन्हें भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट भी प्रदान की जाएगी। दोनों ही पदों पर जल्द भर्तियां प्रस्तावित हैं। वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के अनुसार चार वर्ष की सैन्य सेवा पूरी करने वाले पूर्व अग्निवीरों को भूतपूर्व सैनिकों की तर्ज पर अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना में उनकी चार वर्ष की सेवा अवधि को घटाने का प्रावधान किया गया है। इससे अधिक संख्या में पूर्व अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।