प्रयागराज। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से शनिवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों के 426 केन्द्रों पर आयोजित डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में लगभग 97 प्रतिशत उपस्थित रही। सुबह 10 से 11 बजे की पहली पाली में हिन्दी, 11:30 से 12:30 तक की दूसरी पाली में संस्कृत/उर्दू एवं दो से तीन बजे की तीसरी पाली में कम्प्यूटर की परीक्षा में 165265 परीक्षार्थी शामिल हुए। सचिव राजेन्द्र प्रताप के अनुसार प्रथम पाली में लगभग 97 प्रतिशत, दूसरी पाली में लगभग 96.93 प्रतिशत एवं तीसरी पाली में तकरीबन 97.11 प्रतिशत उपस्थिति रही।
.jpeg)
