लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक व कक्षा दो के छात्रों को भी संस्कृत का मौलिक ज्ञान दिया जाएगा। अतिरिक्त कक्षाओं व बैगलेस डे में इन्हें संस्कृत का आधारभूत ज्ञान दिया जाएगा, जिससे कक्षा तीन से विषय के रूप में संस्कृत पढ़ने में इन्हें कठिनाई न हो। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डा. पवन सचान ने बताया कि सीधे कक्षा तीन में उन्हें संस्कृत की पुस्तकें पढ़ाने में कठिनाई होती है। अब कक्षा एक व कक्षा दो के छात्रों को 2027-28 से संस्कृत का पाठ पढ़ाया जाएगा।

