हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 September 2026

टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुराना पैटर्न बहाल करने पर अड़े रहे प्रतियोगी छात्र


प्रयागराज। टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली एवं पुराने परीक्षा पैटर्न को बहाल किए जाने की मांग को लेकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात की। छात्रों के अनुसार, डीएम ने पुरानी नियमावली बहाल करने का आश्वासन दिया है। हालांकि पुराने परीक्षा पैटर्न को बहाल करने के संबंध में अभी स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला है। छात्र नेता आशुतोष पांडेय ने कहा कि पुरानी नियमावली और पुराना परीक्षा पैटर्न हमारी मूल मांग रही है। केवल नियमावली की बहाली पर्याप्त नहीं है।

दोनों मांगों को पूरा करना आवश्यक है, क्योंकि परीक्षा पैटर्न में बदलाव का सीधा प्रभाव लाखों अभ्यर्थियों की तैयारी और उनके अवसरों पर पड़ता है। पुराने पैटर्न की मांग पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तो छात्र पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आवश्यकता पड़ने पर शिक्षा सेवा चयन आयोग का पुनः घेराव किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more