प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जनगणना 2027 के लिए चिकित्सकीय आधार पर ड्यूटी कटवाने के लिए आने वाले आवेदन के लिए समिति गठित कर दी है। एसीएम तृतीय को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सीएमओ, वरिष्ठ कोषाधिकारी, डीआईओएस और बीएसए समिति के सदस्य होंगे। सभी को निर्देशित किया गया है कि प्रगणक और सुपरवाइजर की जांच कर उचित आख्या प्रस्तुत करें।

