04 September 2026

असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती

असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती


लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के एआईएच विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर अंशु चौधरी की नियुक्ति को इलाहाबाद विवि के डॉ. अनिल कुमार यादव ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चुनौती दी है। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ ने मामले में लखनऊ विवि से चार हफ्ते के भीतर हलफनामा मांगा है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता गिरीश तिवारी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय करीब 26 महीनों से शॉर्ट एफिडेविट दाखिल नहीं कर रहा है।