डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ सकेंगे 80 हजार ई कंटेंट
लखनऊ। यूपी में ग्राम पंचायतों में स्थापित की जा रही डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों को 80 हजार ई कंटेंट पढ़ने की सुविधा मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी वह गांव में रहकर ही आसानी से कर सकेंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से इस संबंध में तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। अभी 11350 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध रूप से हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियों की स्थापना कर रहा है।

