04 September 2026

इंस्पायर मानक योजना की हेल्पलाइन आज से

 

इंस्पायर मानक योजना की हेल्पलाइन आज से



लखनऊ। केंद्र सरकार की इंस्पायर मानक योजना 2026-27 में ऑनलाइन नामांकन से जुड़ी दिक्कतों के समाधान के लिये हेल्पलाइन शुरू हो रही है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि चार से आठ सितंबर दोपहर दो से पांच बजे तक लखनऊ मण्डल के विद्यार्थी 9415664679 पर जानकारी ले सकते हैं। इस योजना में प्रत्येक विद्यालय अधिकतम पांच उत्कृष्ट आइडिया अपलोड कर सकते हैं। नामांकन की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।