15 October 2026

17 और 24 अक्तूबर को लगेगा विशेष कैंप, बन सकते हैं वोटर


प्रयागराज । मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को निर्वाचन आयोग ने एक और मौका दिया है। इसके लिए जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में 17 और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के साथ ही अन्य जरूरी संशोधन के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी च एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने बताया कि दोनों दिन बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे।


ये भी पढ़ें - Eco Club Annual Calendar 2026-27: इको क्लब वार्षिक कैलेंडर जारी, अप्रैल से मार्च तक स्कूलों में होंगी पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियां

ये भी पढ़ें - BSA का औचक निरीक्षण: 15 शिक्षक गैरहाजिर मिले, दो स्कूल बंद; वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश

ये दस्तावेज रखें साथ, एप पर भी बन सकते हैं वोटर: मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए संबंधित नागरिकों को अपनी नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और निवास से जुड़े अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ ले जानी होगी। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध होने पर उसे भी साथ ले जा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह विशेष अभियान के दौरान आवेदन कर सकता है। इसके अलावा तहसील कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय और निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन माध्यम से भी फॉर्म जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। आयोग के ईसीआईनेट मोबाइल एप और वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरे जा सकते हैं।