इंस्पायर मानक योजना में रिकार्ड 29,634 नामांकन
लखनऊ, । विद्यार्थियों के नए और मौलिक विचारों को प्रोत्साहित करने वाली केंद्र सरकार की इंस्पायर मानक योजना में लखनऊ मंडल से शैक्षिक सत्र 2026-27 में मंडल के छह जिलों से रिकार्ड 29,634 नवाचारी विचारों के नामांकन हुए हैं। सभी जिलों ने पिछले साल के नामांकन आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि नामांकन के लिए पोर्टल 15 जुलाई को खोला गया था। अंतिम तारीख 10 अक्तूबर थी। लखनऊ से सर्वाधिक 6,682 नामांकन,लखीमपुर खीरी 5,609 नामांकन के साथ दूसरे और हरदोई 5,606 नामांकन के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा उन्नाव से 4,699,सीतापुर से 4,344 व रायबरेली से 2,694 नामांकन हुए हैं। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देश पर जिलों में ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नामित किए । सर्वाधिक नामांकन पर डीआईओएस की सराहना की है। दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने वाले विद्यार्थी को जापान जाने का मौका मिलता है।
.jpeg)
