05 October 2026

खुशखबरी: दीपावली से पहले 3400 से 7000 रुपये तक के बोनस का ऐलान और 3% DA बढ़ोत्तरी की सम्भावना

लखनऊ, । दीपावली के पहले योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को बढ़ा डीए (महंगाई भत्ता) और बोनस देने की तैयारी कर रही है. इसके लिए वित्त विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है.


सूत्रों के मुताबिक दीपावली से पहले 3400 से 7000 रुपये तक के बोनस का ऐलान किया जा सकता है. वित्त विभाग सरकारी कर्मियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता व महंगाई राहत भी देने की तैयारी कर रहा है. यह बढ़ोतरी जुलाई से लागू होगी.

वहीं, राज्य सरकार राज्य के 2.70 लाख कर्मचारियों को दीपावली के पहले बढ़ा हुआ मानदेय भी देने की तैयारी में है. अक्टूबर का बढ़ा वेतन, जो नवंबर में कर्मचारियों को दिया जाएगा, उसमें सितंबर का एरियर भी हो सकता है.

मानदेय और वेतन से जुड़े मुख्य बिंदु:

  • श्रेणी एक के कर्मचारियों को: 40 हजार रुपये

  • श्रेणी दो के कर्मचारियों को: 25 हजार रुपये

  • श्रेणी तीन के आउटसोर्स कर्मचारियों को: 22 हजार रुपये

  • श्रेणी चार के कर्मचारियों को: 20 हजार रुपये मिलने लगेगा