05 October 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव में शिक्षक संगठन साथ


लखनऊ। क्रिश्चियन ट्रेनिंग डिग्री कॉलेज में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट और वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने एमएलसी चुनाव में एक-दूसरे के प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान किया। एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सोहन लाल वर्मा, वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महासचिव जियारत हुसैन ने घोषणा की।