05 October 2026

पुरानी पेंशन बहाली और TET से मुक्ति की मांग को लेकर शिक्षक सम्मेलन



लखनऊ: टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) का वार्षिक सम्मेलन एवं स्थापना दिवस समारोह सोमवार को राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।



सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। TFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के अनुसार, सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के शिक्षक प्रतिनिधि शामिल होंगे।


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री संजय सिंह ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, TET की अनिवार्यता से मुक्ति तथा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं।


शिक्षक संगठनों का कहना है कि इन मांगों को लेकर देशभर के शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा और आगे की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।