झांसी : नवरात्र और दशहरा पर्व पर सरकारी कर्मचारियों की लगातार 4 दिन की छुट्टी रहेगी। सरकार ने महानवमी के अवसर पर सोमवार (19 अक्टूबर) को अवकाश घोषित किया है, जबकि बुधवार (21 अक्टूबर) को पूर्व से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। स्कूल खोजें
ये भी पढ़ें - फर्जी डिग्री से गुरुजी बने लोग नौनिहालों का भविष्य नहीं संवार सकते: कोर्ट
ये भी पढ़ें - BSA की एडमिन आईडी के दुरुपयोग का मामला, शिक्षक निलंबित; विषय बदलकर तबादले का लाभ लेने का आरोप
नवरात्र की अष्टमी 18 अक्टूबर October को पड़ रही है। इस दिन रविवार होने के कारण पहले से ही साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके अगले दिन सोमवार (19 अक्टूबर) को महानवमी का शासन ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। मंगलवार (20 अक्टूबर) को दशहरा का सार्वजनिक अवकाश है। इसी क्रम में झाँसी जिला प्रशासन की ओर से प्रकाशित अवकाश कैलेण्डर में बुधवार (21 अक्टूबर) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस तरह सरकारी कर्मचारियों को 18 से 21 अक्टूबर तक लगातार 4 दिन का अवकाश मिलेगा। सरकारी कार्यालय अब गुरुवार (22 अक्टूबर) को खुलेंगे।
नोट: यह खबर एक न्यूज़ पेपर की कटिंग से ली गई है उसी आधार पर हमने छपा हैं कृपया इस खबर का उपयोग करने से पहले इसकी आधिकारिक पुष्टि जरुर कर लें धन्यवाद

