लखनऊ। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण विसंगति दूर करने और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास का घेराव किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
लगभग 40 मिनट तक चले आंदोलन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनका ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का मामला उनके संज्ञान में है।
उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का पालन कराया जाएगा।
