16 October 2026

डीएलएड तीसरे सेम में 8644 प्रशिक्षु फेल


प्रयागराज। डीएलएड-2023 बैच के तृतीय सेमेस्टर में 8644 प्रशिक्षु फेल हो गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, डीएलएड-2023 बैच के तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत कुल 36181 प्रशिक्षुओं में से 25996 प्रशिक्षु पास हैं। 1541 का परिणाम अपूर्ण है जबकि 370 अनुपस्थित रहे। डीएलएड 2023 प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत 11830 प्रशिक्षुओं में से 296 अनुपस्थित रहे और 154 का परिणाम अपूर्ण है। 2517 फेल हो गए जबकि 9151 पास हैं। सचिव राजेन्द्र प्रताप के अनुसार परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - UP News: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

ये भी पढ़ें - UP Panchayat Chunav 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सरकार, जानें पूरा मामला