मुंबई। महाराष्ट्र में 2030-31 शैक्षणिक वर्ष से कक्षा एक में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष होगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को जारी एक आदेश के अनुसार, बच्चे की आयु की गणना प्रत्येक वर्ष 30 जून के आधार पर की जाएगी। जारी आदेश के अनुसार, इस नियम को चरणों में लागू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 2027-28 शैक्षणिक वर्ष में नर्सरी प्रवेश से होगी।
ये भी पढ़ें - Pension Life Certificate 2026: पेंशनभोगी मोबाइल से जमा करें जीवन प्रमाणपत्र, नवंबर में लगेंगे विशेष शिविर

