16 October 2026

पंचायत चुनाव पर फैसले को चुनौती देंगे ग्राम प्रधान


लखनऊ। यूपी में तीन महीने में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के हाईकोर्ट के फैसले को ग्राम प्रधान सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। वह ओबीसी आरक्षण को पूरी तरह लागू करने के बाद ही पंचायत चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार भी हाईकोर्ट के निर्णय पर विधिक राय लेने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - शैक्षिक सत्र 2026-27 में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण हेतु जनपद स्तर पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षको एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अध्यापकों/विशेष प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों में नामांकित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को सहायक शिक्षण सामग्री (स्टेशनरी) क्रय करने एवं वर्कशीट लिमिट जारी किये जाने के सम्बन्ध में

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने गुरुवार को कहा कि हम उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं कि उसने प्रधान को प्रशासक बनाने के सरकार के निर्णय को सही ठहराया। यह चुनाव तक प्रशासक रहेंगे लेकिन तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराए जाने के हाईकोर्ट के निर्णय का हम विरोध करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ संगठन याचिका दायर करेगा। हीं दूसरी ओर पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गुरुवार को हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन करने में जुटे रहे।