प्रयागराज, विधिसं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही भर्ती-2025 और होमगार्ड भर्ती-2025 में शारीरिक माप के आधार पर अयोग्य घोषित किए गए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने चार श्रेणियों के अभ्यर्थियों की लंबाई या सीने की माप दोबारा कराने के लिए स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें - प्रदेशभर में समायोजित शिक्षकों की मांगी रिपोर्ट
ये भी पढ़ें - हिंदी-अंग्रेजी के 1,114 पदों का परिणाम घोषित
ये भी पढ़ें - बीईओ कार्यालय के बाबू को हटाया
यह जांच 31 अक्तूबर 2026 को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में होगी। वहीं, जिन अभ्यर्थियों की दो बार माप में समान परिणाम आया था और उन्होंने निजी चिकित्सकों के प्रमाणपत्रों के आधार पर दोबारा जांच की मांग की थी, उनकी याचिकाएं खारिज कर दी गईं। याचियों की दलील थी कि वे पहले भी पुलिस और होमगार्ड की शारीरिक दक्षता संबंधी जांच में शामिल हुए थे। उस समय वे मानक के अनुरूप पाए गए थे। इसके बावजूद वर्तमान भर्ती में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

