उत्तर प्रदेश के परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों की शिक्षिकाओं के लिए राहत भरी खबर है. अब 3 अक्टूबर 2026 को जितिया और 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ के मौके पर विशेष अवकाश मिलेगा. अक्टूबर का स्कूल हॉलिडे कैलेंडर गांधी जयंती और दशहरा समेत कई अन्य छुट्टियों से भरा हुआ है.