16 October 2026

नीट-पीजी की उत्तर कुंजी से जुड़े मामले में नोटिस


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार से एक याचिका पर जवाब मांगा है। इस याचिका में नीट-पीजी 2026 की ‘आंसर की’ (उत्तर कुंजी) और जवाबों को सार्वजनिक करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की गई है। न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने केंद्र सरकार, एनएमसी और अन्य को नोटिस जारी किया है। इस याचिका को पहले से लंबित याचिकाओं के साथ जोड़ दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट, ‘डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन’ और अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

ये भी पढ़ें - सरकारी नौकरी 2026: UCO बैंक समेत कई संस्थानों में 1,200 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

ये भी पढ़ें - UP Board Exam 2027: हर साल एक लाख से ज्यादा घट रहे परीक्षार्थी, पांच साल में 6.79 लाख से अधिक की कमी

इसमें मांग की गई कि उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान दिखाए गए असली सवाल और उनके विकल्प, उनके द्वारा दिए गए जवाब और सही उत्तर देखने का मौका मिलना चाहिए। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में उम्मीदवार खुद यह जांच नहीं कर सकते कि उनके जवाबों का सही मूल्यांकन हुआ है या नहीं।