हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 November 2026

शिक्षकों और कर्मचारियों का ब्योरा 15 तक अपलोड करना होगा


शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा में प्रयोगात्मक परीक्षा, मूल्यांकन और कक्ष निरीक्षण समेत अन्य जिम्मेदारियों के लिए शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कंप्यूटरीकृत पहचान पत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को 15 नवंबर तक शिक्षकों और कर्मचारियों का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।




डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि इसमें शिक्षक का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नंबर और शैक्षिक योग्यता समेत अन्य जानकारियां दर्ज करनी होंगी। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिस विषय को पढ़ाने के लिए शिक्षक की नियुक्ति हुई है, उस विषय का नाम और कोड भी सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि गलत विषय में किसी शिक्षक की परीक्षक के रूप में नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more