छठ पर्व पर 16 नवंबर को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में अवकाश
दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रस्ताव को एलजी की मंजूरी
नई दिल्ली: पिछले वर्षों की तरह इस साल भी छठ पर्व के अवसर पर दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके तहत 16 नवंबर को दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालय, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बंद रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रस्ताव को उपराज्यपाल (एलजी) ने प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) पर 16 नवंबर को अवकाश घोषित करने की मंजूरी दी है।
यह आदेश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों पर लागू होगा। विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय, विशेष अध्यक्ष, सभी सचिवों, मुख्य सचिव, दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और सरकारी विभागों को इसकी सूचना दे दी है।
