आगरा में न्यूनतम 4 परिवारों की स्वगणना का आदेश
जनगणना 2027: आगरा में शिक्षकों को प्रतिदिन न्यूनतम 4 परिवारों की स्व-गणना कराने के निर्देश
आगरा। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान को सफल बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह द्वारा 12 नवंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, जनगणना 2027 के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर मकान गणना का कार्य संपन्न होगा।
शिक्षकों को दिए गए प्रमुख निर्देश
- सभी विद्यालयों में 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के कार्यक्रमों के साथ जनगणना 2027 से संबंधित जागरूकता गतिविधियां अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएंगी।
- 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने आवंटित एन्यूमरेशन ब्लॉक (EB) में प्रतिदिन न्यूनतम 4 परिवारों की स्व-गणना कराएंगे।
- स्व-गणना के दौरान प्राप्त SE-ID अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
पत्र जारीकर्ता: डॉ. राकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा।
पत्रांक: 8353-57/2026-27
दिनांक: 12 नवंबर 2026

