UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 November 2026

वोटर लिस्ट गड़बड़ी में लॉगिन आईडी बंद


● सीईओ का सभी डीएम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश

● पीलीभीत सदर के कंप्यूटर सहायक की सेवा खत्म


लखनऊ,  यूपी में सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता पंजीकरण केंद्रों के कंप्यूटर सहायकों की लॉगिन-आईडी तत्काल प्रभाव से बंद किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पीलीभीत सदर विधानसभा सीट की वोटर सूची में गड़बड़ियों की जांच में दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। पीलीभीत सदर में आउटसोर्सिंग पर तैनात कंप्यूटर सहायक की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।



मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने शनिवार को सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) कार्यालयों के मतदाता पंजीकरण केंद्रों के कंप्यूटर सहायकों की लॉगिन-आईडी तत्काल प्रभाव से बंद करें। सभी ईआरओ इन कंप्यूटर सहायकों की लॉगिन-आईडी बंद होने की पुष्टि भी करेंगे, जिससे आगे किसी गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

ये भी पढ़ें - UP Government New Policy: अब चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं रुकेगी सरकारी नौकरी, 30 दिन में देनी होगी पुलिस रिपोर्ट

ये भी पढ़ें - शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति अभिलेखों की होगी जांच, STF और बेसिक शिक्षा विभाग मिलकर करेंगे सत्यापन

पीलीभीत में 31 मई से लेकर 29 अगस्त तक 13779 त्रुटिपूर्ण फॉर्मों को दर्ज किया गया और उसमें से 10470 त्रुटिपूर्ण फॉर्मों को स्वीकृत भी कर दिया गया। अब आगे कोई गड़बड़ी न हो और सभी ईआरओ कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक फॉर्मों को ईसीआईनेट पोर्टल पर दर्ज न कर सकें, इसके लिए उनकी लॉगिन-आईडी बंद होगी। यूपी में 10 अप्रैल को एसआईआर की अंतिम सूची जारी होने के बाद से अभी तक मतदाता सूची में कंप्यूटर सहायकों की ओर से दर्ज किए गए फॉर्मों की जांच कराने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं।


पीलीभीत मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपी दोनों पीसीएस प्रतीक्षारत

लखनऊ। राज्य सरकार ने पीलीभीत मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपी दोनों पीसीएस अधिकारियों नई तैनाती देने के दूसरे दिन ही प्रतीक्षारत कर दिया है। इन्हें प्रतीक्षारत करने संबंधी आदेश नियुक्ति विभाग ने शनिवार को जारी किया।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more