प्रयागराज। परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। सभी बीएसए को शुक्रवार को पत्र भेजकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने और नियमानुसार पात्र शिक्षकों की पदोन्नति सात नवंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें - अनन्तिम वरिष्ठता सूची के सम्बन्ध में आपत्तियों प्राप्त कर निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में।
सचिव ने लिखा है कि अनेक बीएसए से हुई वार्ता में यह पता चला है कि वरिष्ठता सूची तैयार नहीं की जा सकी है। इस बीच प्रयागराज के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची शनिवार को जारी कर दी गई है। अब आपत्ति मांगी जाएगी।

