UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 November 2026

टीजीटी सोशल: किसी दो विषय में परीक्षा की मांग


प्रयागराज। टीजीटी सामाजिक विज्ञान भर्ती-2026 में विषय चयन को लेकर व्याप्त असमंजस के समाधान के लिए अभ्यर्थियों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। उपसचिव ने भरोसा दिलाया कि अभ्यर्थी इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान चारों विषयों में से किसी दो विषय का चयन कर परीक्षा दे सकते हैं। 


ये भी पढ़ें - उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक एवं शिक्षिका की पदोन्नति के सम्बन्ध में----

ये भी पढ़ें - UP Special TET Admit Card 2026 Download Link – स्पेशल TET प्रवेश पत्र जारी

उन्होंने आश्वस्त किया कि इस संबंध में सोमवार तक शुद्धिपत्र अथवा आधिकारिक नोटिस जारी करने का प्रयास किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने चारों विषयों के प्रश्नपत्रों का कठिनाई स्तर समान रखने तथा साझा मेरिट में सभी को समान अवसर देने की मांग भी उठाई। चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक आधिकारिक शुद्धिपत्र जारी नहीं किया गया तो मंगलवार को अभ्यर्थी पुनः चयन आयोग परिसर में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील कुमार, वरुण सिंह, मनोज यादव, शैलेश कुमार, प्रदीप तिवारी आदि शामिल रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more