शारदानगर, । पढ़ाई के दौरान परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा के शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। ब्लैकमेलिंग के दौरान आरोपी शिक्षक ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वह उसे ब्लैक मेल कर रहा था। तंग आकर पीड़िता पुलिस के पास गई और केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, 15 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव; जाने किसे क्या मिला
ये भी पढ़ें - जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एवं परिवार संबंधी विवरण (Household Enumeration Schedule) के 40 बिंदुओं वाले प्रपत्र
शारदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा वर्ष 2023 में एक कालेज में कक्षा 12 की पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षक रहमत अली सिद्दीकी ने उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर अपने दबाव में ले लिया। आरोप है कि छुट्टी के बाद वह छात्रा को एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने कथित तौर पर वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो दिखाकर छात्रा को लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने विद्यालय छोड़कर दूसरे स्कूल में पढ़ाई शुरू कर दी, लेकिन इसके बाद भी उसकी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। आरोप है कि शिक्षक वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे परेशान करता रहा।
.jpeg)
