21 November 2026

शिक्षक जनगणना ड्यूटी में, कमी से जूझे स्कूल

बिधूना। परिषदीय विद्यालयों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के तहत शुक्रवार को कक्षा पांच तक की परीक्षाएं संपन्न हो गईं। वहीं कक्षा छह, सात और आठ की परीक्षाएं शनिवार को भी होगीं। शुक्रवार को विद्यालयों में परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान कहीं बेहतर इंतजाम दिखाई दिए तो कहीं शिक्षकों की कमी के चलते दो शिक्षकों के भरोसे ही परीक्षा कराई जाती मिली।
 


पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिधूना में पंजीकृत 252 बच्चों में से 229 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शुक्रवार को सुबह की पाली में कक्षा 6 में विज्ञान और कक्षा सात व आठ में हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। शाम की पाली में पर्यावरण विषय का प्रश्न पत्र कराया गया। प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने बताया कि विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बैठने की व्यवस्था अल्टरनेट तरीके से की गई है। एक साथ अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को बैठाया गया है। इसमें कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थियों को क्रम बदलकर बैठाया गया। जिससे परीक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रहे। एक सीट अलग अलग कक्षाओं परीक्षा देने वाले छात्रों बैठाया गया। वहीं, कंपोजिट विद्यालय पूर्व लक्षीराम में प्रधानाध्यापक अंजू ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 85 बच्चों में से 82 बच्चे परीक्षा में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि अन्य शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगी होने के कारण विद्यालय में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में उनके और एक शिक्षामित्र के भरोसे ही परीक्षा संपन्न कराई। बच्चों को अल्टरनेट तरीके से कक्षों में बैठाया गया, जबकि कुछ विद्यार्थियों को अलग-अलग दूरी पर बैठाकर परीक्षा कराई गई, ताकि शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।
विज्ञापन

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more